जहीर चोटिल होने की वजह से सेंचुरियन टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। जहीर घुटने के पीछे की मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे हैं। पहले टेस्ट में जहीर के स्थान पर भारतीय टीम में जयदेव उनादकट को शामिल किया गया था।
धौनी ने कहा, "हमने सेंचुरियन में जिस पिच पर पहला टेस्ट मैच खेला है उसी पिच पर जहीर ने ईशांत शर्मा के साथ मिलकर गेंदबाजी की। वह पूरी तरह फिट दिख रहे थे। जहीर डरबन टेस्ट में खेलेंगे।"
उल्लेखनीय है कि चोटिल होने की वजह से जहीर न्यूजीलैंड के साथ खेले गए पहले दो एकदिवसीय और तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।