आस्ट्रेलियाई चयन समिति के प्रमुख एंड्रयू हिल्डिच ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पोंटिंग 'बॉक्सिंग डे टेस्ट' तक फिट हो जाएंगे, फिर भी एहतियात के तौर पर ख्वाजा को बुलाया गया है।
ख्वाजा बुधवार को मेलबर्न में आस्ट्रेलियाई टीम के साथ जुड़ेंगे। 24 वर्षीय ख्वाजा इस समय शेफील्ड शील्ड घरेलू टूर्नामेंट में खेल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।