टीम की कमान विलियम पोर्टरफील्ड के हाथों में है जबकि पांच वर्ष बाद एड जॉयस की टीम में वापसी हुई है। चुनी गई सम्भावित टीम अनुभवी और युवा खिलाड़ियों से लबरेज है।
वर्तमान में टीम के सात खिलाड़ी इंग्लिश काउंटी खेल रहे हैं जबकि आठ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज में 2007 में हुए विश्व कप में टीम के हिस्सा थे।
सम्भावित टीम इस प्रकार है : विलियम पोर्टरफील्ड (कप्तान), आंद्रे बोथा, एलेक्स कुसेक, जॉर्ज डॉकरेल, फिल एगलेस्टॉन, एलन ईस्टवुड, जेम्स हॉल, ट्रेंट जॉन्सटन, निगेल जोन्स, एड जॉयस, रोरी मैककेन, जॉन मूनी, केविन ओ ब्रायन, नील ओ ब्रायन, एंड्रयू पॉयन्टर, बॉयड रैंकिन, पॉल स्टर्लिग, अल्बटरे वान डर मर्व, रेगन वेस्ट, गैरी विल्सन, एंड्रयू व्हाइट और क्रेग यंग।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।