तेंदुलकर ने इससे पहले अंतिम बार फरवरी में ग्वालियर में एकदिवसीय मैच खेला था, जिसमें उन्होंने दोहरा शतक लगाकर इतिहास कायम किया था।
न्यूजीलैंड के साथ घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला में विश्राम करने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह की वापसी हुई है।
तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला छह जनवरी को समाप्त होने के बाद एक मात्र ट्वेंटी-20 मुकाबला नौ जनवरी को डरबन में खेला जाएगा जबकि पहला एकदिवसीय मुकाबला भी 12 जनवरी को डरबन में ही खेला जाएगा।
तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को टीम से बाहर रखा गया है जबकि लेग स्पिनर पीयूष चावला को मौका दिया गया है। चावला ने अपना अंतिम एकदिवसीय मैच पाकिस्तान के खिलाफ कराची में 2 जुलाई, 2008 को खेला था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल में एकदिवसीय मुकाबला खेलने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज रोहित शर्मा को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान को ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा की जगह टीम में शामिल किया गया है।
टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, गौतम गम्भीर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, जहीर खान, आशीष नेहरा, प्रवीण कुमार, मुनाफ पटेल, रविचंद्रन अश्विन, यूसुफ पठान, पीयूष चावला और शांताकुमारन श्रीसंत।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।