ड्रीम टीम के लिए सचिन सहित 7 भारतीय खिलाड़ी दौड़ में
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आधिकारिक वेबसाइट दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों से इन 48 खिलाड़ियों में से अपनी ड्रीम टीम चुनने और 10 मैचों में से किसी एक को अपना यादगार मैच चुनने को कह रही है।
प्रशंसक ड्रीम टीम और यादगार मैच का चयन वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट आईसीसी-क्रिकेट डॉट कॉम पर दो जनवरी तक कर सकते हैं। इसकी घोषणा पांच जनवरी को की जाएगी।
आईसीसी के कार्यकारी अधिकारी हारून लोर्गाट ने कहा, "आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2011 को आयोजित होने में अब दो महीने से भी कम का समय बच गया है। ऐसे में एकदिवसीय क्रिकेट के प्रति उत्सुकता और रोमांच बढ़ेगा। हम जानते हैं कि प्रशंसक पिछले 40 वर्ष से खेले कुछ यादगार मैच और खिलाड़ियों को याद कर खूब लुत्फ उठाएंगे।"
यह ड्रीम टीम इनमें से चुनी जाएगी:
सलामी बल्लेबाज (दो) : सईद अनवर, सौरव गांगुली, गॉर्डन ग्रिनीज, मैथ्यू हेडन, सनथ जयसूर्या, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और ग्लेन टर्नर।
मध्यक्रम के बल्लेबाज (तीन): माइकल बेवन, मार्टिन क्रो, अरविंदा डि सिल्वा, इंजमाम-उल-हक, ब्रायन लारा, जावेद मियांदाद, रिकी पोंटिंग और विव रिचर्ड्स।
हरफनमौला (एक) : इयान बॉथम, कपिल देव, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, रिचर्ड हेडली, जैक्स कैलिस, इमरान खान, लांस क्लूजनर और शॉन पोलक।
विकेट कीपर (एक) : मार्क बाउचर, महेंद्र सिंह धौनी, एंडी फ्लावर, एडम गिलक्रिस्ट, रोमेश कालूविताराना, मोईन खान, एलेक स्टेवर्ट और कुमार संगकारा।
तेज गेंदबाज (तीन) : वसीम अकरम, एलन डोनाल्ड, जोएल गार्नर, माइकल होल्डिंग, डेनिस लिली, ग्लेन मैग्रा, चामिंडा वास और वकार यूनिस।
स्पिन गेंदबाज (एक) : शाहिद अफरीदी, कार्ल हूपर, अनिल कुम्बले, मुथैया मुरलीधरन, सकलैन मुश्ताक, हरभजन सिंह, शेन वार्न और डेनियल विटोरी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications