वर्ष 2010 में डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 18वें स्थान पर रहने वाली शारापोवा ने अपना अंतिम मुकाबला चीन में अक्टूबर के पहले सप्ताह में खेला था।
आस्ट्रेलियन, यूएस ओपन और विम्बलडन का खिताब जीत चुकी शारापोवा कंधे की चोट से उबरकर नए सत्र की शानदार शुरुआत करना चाहेंगी।
टूर्नामेंट के निदेशक क्रेग वॉटसन का कहना है "मुझे शारापोवा के एजेंट द्वारा एक सन्देश प्राप्त हुआ है जिसमें लिखा है कि अगर इस टूर्नामेंट में शारापोवा को वाइल्ड कार्ड मिलता है तो वह खेल सकती हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।