Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अभ्यास मैच में ऑकलैंड से बुरी तरह हारा पाकिस्तान

ऑकलैंड के कोलिन मेडेन पार्क मैदान पर खेले गए ट्वेंटी-20 अभ्यास मैच में ऑकलैंड ने पाकिस्तान को 40 गेंद शेष रहते पांच विकेट से पराजित किया।

टॉस जीतकर ऑकलैंड ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 17.4 ओवरों में 91 रनों पर ढेर हो गई। पाकिस्तान की ओर से उमर अकमल ने सर्वाधिक 25 रनों की पारी खेली जबकि तेज गेंदबाज उमर गुल ने 19, युनिस खान ने 18 और अब्दुल रज्जाक ने 16 रन बनाए।

ऑकलैंड की ओर से माइकल बेट्स ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। रोनिल हीरा ने दो विकेट चटकाए जबकि भूपिंदर सिंह, अनारू किचेन और सी मुनरो को एक-एक विकेट मिले।

पाकिस्तान की ओर से जीत के लिए रखे गए 92 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑकलैंड ने 40 गेंदे शेष रहते पांच विकेट से जीत हासिल कर ली। ऑकलैंड की ओर से माइकल गुप्टिल ने 28 रन बनाए और वह नाबाद रहे। सलामी बल्लेबाज कोलिन डी ग्रांडहोमी ने 20 रन बनाए। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने 17 अतिरिक्त रन भी दिए।

तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और सईद अजमल को दो-दो विकेट मिले जबकि वहाब रियाज को एक विकेट मिला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, December 23, 2010, 16:25 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+