Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी : भोजनकाल तक रेलवे के 3 विकेट पर 111 रन

प्रशांत अवस्थी (34) और येरे गौड़ (एक) क्रीज पर डटे हुए हैं। बड़ौदा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। रेलवे की शुरुआत खराब रही और उसके सलामी बल्लेबाज श्रेयस खनोलकर सात रन के निजी योग पर रनआउट हो गए।

कप्तान संजय बांगड़ दो रन बनाकर मुनाफ पटेल की गेंद पर पीनल शाह को कैच थमा बैठे। मुरली कार्तिक ने 96 गेंदों पर 57 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान नौ चौके और दो छक्के लगाए। कार्तिक ने अवस्थी के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की।

बड़ौदा की ओर से मुनाफ और यूसुफ पठान एक-एक विकेट झटक चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, December 24, 2010, 15:00 [IST]
Other articles published on Dec 24, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+