Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शुरुआती दो ट्वेंटी-20 मुकाबले से बाहर हुए मैक्लम

मैक्लम इस समय पीठ की की समस्या से जूझ रहे हैं। न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के साथ तीन ट्वेंटी-20 मैच, दो टेस्ट और छह एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी। पहला ट्वेंटी-20 मैच 26 दिसम्बर को ऑकलैंड में खेला जाएगा।

मैक्लम को यह चोट भारत दौरे पर नवम्बर में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान लगी थी। इस मैच में उन्होंने दोहरा शतक जड़कर मैच ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई थी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट(एनजेडसी) के चयनकर्ता ग्लेन टर्नर ने कहा, "भारत दौरे पर मैक्लम ने दृढ़ संकल्प दिखाया था। हमारी टीम के लिए वह अहम खिलाड़ी हैं। हम उनके खेलने के बारे में जल्दबाजी में फैसला नहीं लेना चाहते।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, December 24, 2010, 17:00 [IST]
Other articles published on Dec 24, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+