क्लार्क ने कहा," मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर अभ्यास सत्र के दौरान पोंटिंग सहज दिखे। पोंटिंग को 'बॉक्सिंग डे' टेस्ट से बाहर रखना हमारे लिए कठिन फैसला है।"
इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ टेस्ट के दौरान पोंटिंग स्लिप में कैच करने के प्रयास में अपनी अंगुली चोटिल कर बैठे थे।
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक क्लार्क ने कहा,"पोंटिंग ने अभ्यास सत्र के दौरान मशीन के द्वारा फेंकी गई गेंदों से अभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने अपने आप को अच्छा बताया।"
पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड 1-1 की बराबरी पर हैं। ब्रिस्बेन में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था जबकि एडिलेड टेस्ट में बाजी इंग्लैंड के हाथों लगी थी वहीं पर्थ में आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 267 रनों से हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।