Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तेंदुलकर और ब्रैडमैन की तुलना पसंद नहीं : धौनी

समाचार पत्र 'बील्ड' के मुताबिक धौनी ने कहा, "मुझे तेंदुलकर और ब्रैडमैन के बीच तुलना करना पसंद नहीं है, क्योंकि दोनों ने अलग-अलग युग में क्रिकेट खेला।"

उन्होंने कहा, "इसमें कोई शक नहीं कि दोनों ही प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं लेकिन तेंदुलकर ने पिछले दो दशकों से जिस प्रकार दुनिया में शानदार प्रदर्शन कर अपने आप को एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 मुकाबलों के अनुरूप ढाला है, वह काबिलेतारीफ है।"

धौनी ने कहा कि सचिन की उपस्थिति मात्र टीम के खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है।

धौनी ने कहा, "तेंदुलकर एक अच्छे इंसान है और उनके साथ जो भी दूसरे छोर पर बल्लेबाजी करता है वह उसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं। जब उन्होंने ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में नाबाद 200 रनों की पारी खेली थी, उस समय मैं उनके साथ दूसरे छोर पर था।"

तेंदुलकर ने 175 टेस्ट मैचों में 14,513 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में तेंदुलकर ने टेस्ट मैचों में शतकों का अर्धशतक बनाया था। तेंदुलकर ने 442 एकदिवसीय मैचों में 17, 598 रन बनाए हैं।

2001 में दुनिया को अलविदा कह चुके ब्रैडमैन के नाम सर्वश्रेष्ठ औसत का रिकॉर्ड है। टेस्ट मैचों में ब्रैडमैन का औसत 99.94 रनों का है, जिसे छूना तो दूर इसके आसपास भी कोई बल्लेबाज नहीं पहुंच सका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:52 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+