बल्लेबाज इयान बिलक्लिफ को सम्भावितों से बाहर रखा गया है जबकि आशीष बगई को टीम का कप्तान चुना गया है। अन्तिम 15 खिलाड़ियों का चयन बाद में किया जाएगा।
कनाडा क्रिकेट के मुख्य चयनकर्ता क्रिस जेम्स ने कहा, "हमने विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अपनी टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों को चुना है। मुझे विश्वास है कि हमारी टीम विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेगी।"
कनाडा सम्भावित टीम इस प्रकार है : आशीष बगई (कप्तान), वलीद अहमद, मनी ऑलख, अक्षय बगई, हरवीर बैद्वान, ट्रेविन बस्तीयामपिल्लै, उमर भाटी, ग्रांट ब्रॉडहस्र्ट, रिजवान चीमा, खुर्रम चोहन, जॉन डेविसन, पार्थ देसाई, जेरेमी गॉर्डन, टाइसन गॉर्डन, रविंदू गुनासेकरा, अमाभीर हंसरा, संदीप ज्योती, नीतीश कुमार, उस्मान लिम्बादा, हेनरी ओसिंदे, हिरल पटेल, सेसिल परवेज, बालाजी राव, मानरिक सिंह, जुनैद सिद्द्ीकी,जीशान सिद्दीकी, जुबीन सरकारी, हमजा तारिक, कार्ल हाथम और जमीर जहीर।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।