किंग्समीड में अमला पर होगी सबकी निगाहें
भारतीय मूल के अमला यह शानदार उपलब्धि उस दिन हासिल करेंगे जिस दिन दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के पहुंचने के 150 वर्ष पूरा होने के अवसर पर एक विशेष फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है।
अपने घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने को लेकर अमला के ऊपर निश्चित तौर पर दबाव होगा लेकिन कप्तान ग्रीम स्मिथ स्मिथ को उम्मीद है कि अमला दूसरे टेस्ट मैच में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखेंगे। अमला ने पहले टेस्ट में 140 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।
स्मिथ ने कहा, "बिल्कुल, यह अमला के लिए बड़ा टेस्ट मैच है। उनकी सबसे बड़ी ताकत उनका अनुशासित और शांत होना है। अमला के लिए यह वर्ष बेहद शानदार रहा है। मुझे उम्मीद है कि यादगार वर्ष का अंत वह शानदार तरीके से करना चाहेंगे।"
डरबन के किंग्समीड मैदान पर अमला का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। अमला ने यहां पांच टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 69 रन रहा है।
तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में मेजबान दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच में भारत को पारी और 25 रनों से करारी शिकस्त दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications