रणजी ट्रॉफी : बड़ौदा के खिलाफ रेलवे की पहली पारी सस्ते में सिमटी
भोजनकाल तक बड़ौदा ने अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए थे। कोनोर विलियम्स 84 गेंदों पर दो चौके की मदद से 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं जबकि केदार देवधर तीन रन बनाकर विलियम्स का साथ दे रहे हैं।
सलामी बल्लेबाज जयकिशन कोलसावाला 62 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 18 रन बनाकर संजय बांगड़ की गेंद पर बोल्ड हो गए।
रेलवे ने दूसरे दिन की शुरुआत आठ विकेट के नुकसान पर 241 रन से आगे खेलना शुरू किया। कल के नाबाद लौटे बल्लेबाज येरे गौड़ अपने निजी रन संख्या में दो रन जोड़कर 46 रन बनाकर आउट हो गए।
गौड़ को मुर्तजा वोहरा ने पगबाधा आउट किया। अनुरीत सिंह बिना खाता खोले गौड़ के शिकार हुए जबकि नीलेश कुमार चौहान 35 रन बनाकर नाबाद रहे। गौड़ और नीलेश ने नौंवे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की।
रेलवे की ओर से बांगड़ ने एक विकेट झटके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications