Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

किंग्समीड में अब तक फीका रहा है सचिन और अमला का प्रदर्शन

तेंदुलकर ने इस मैदान पर अब तक 3 टेस्ट मैचों में सिर्फ 93 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है जबकि अमला ने यहां खेले 5 टेस्ट मैचों में 13.55 की औसत से एक अर्धशतक के साथ 122 रन बनाए हैं। अमला के लिए यह मैच इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन वह अपने करियर का 50वां टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे।

तेंदुलकर ने पहले टेस्ट मैच में जहां नाबाद 111 रनों की पारी खेली थी वहीं अमला ने शानदार 140 रन बनाए थे। तेंदुलकर और अमला इस समय शानदार फॉर्म में हैं। दोनों बल्लेबाजों ने इस वर्ष टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन किए हैं।

तेंदुलकर ने 2010 में अब तक 13 टेस्ट मैचों में 85.72 की औसत से 1543 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने सात शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं वहीं अमला ने 10 टेस्ट में 85.71 की औसत से 1200 रन बनाए हैं जिसमें पांच शतक और चार अर्धशतक शामिल है।

दोनों बल्लेबाज इस मैदान पर अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ 2010 को शानदार ढंग से विदा करना चाहेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, December 25, 2010, 15:25 [IST]
Other articles published on Dec 25, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+