गेंदबाजों में 20 विकेट लेने की क्षमता : कर्स्टन
किंग्समीड (डरबन), 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय गेंदबाजों में एक मैच में 20 विकेट लेने की क्षमता है और वे रविवार से आरम्भ हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में इसे साबित कर दिखाएंगे।
कर्स्टन ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "जहीर के आने से निश्चित तौर पर गेंदबाजी को धार मिलेगी। हमें जैसी भी परिस्थिति मिलेगी हम उसका सामना करने को तैयार हैं। हमारी गेंदबाजी लाइनअप मजबूत है।"
किंग्समीड की पिच के बारे में उन्होंने कहा, "आउटफील्ड का रंग भी वैसा ही दिख रहा है जैसा पहले टेस्ट मैच में था। देखा जाए दो दिनों में पिच कैसा व्यवहार करती है।"
उन्होंने कहा कि पहली पारी में 400 रन बनाना अहम होगा। "हम जानते हैं कि हमारे शीर्ष के छह बल्लेबाज अच्छा रन बटोर रहे हैं। हमारी कोशिश होगी हम पहली पारी में 400 का आंकड़ा छुए। हमने पिछल्ले मैच में भी अच्छी तैयार की थी लेकिन पहले दिन बल्लेबाजी करना मुश्किल था।"
कर्स्टन ने कहा, "हमारी तैयार अच्छी है। लड़के मेहनत कर रहे हैं। वे अच्छे प्रदर्शन को लेकर प्रतिबद्ध हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications