गतिरोध दूर करने का एकमात्र तरीका है वार्ता : मीरा (लीड-1)
मीरा ने संवाददाताओं से कहा, "जब दो परस्पर विरोधी विचार हों, तब हमें समाधान ढूंढ़ना होगा..वार्ता इसका एकमात्र रास्ता है। हम बातचीत के जरिए समस्याओं को हल कर सकते हैं। हमने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है और हम इसे आगे बढ़ाएंगे।"
ज्ञात हो कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने की विपक्ष की मांग को लेकर शीतकालीन सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही थी।
जेपीसी जांच पर बहस के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने के केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के प्रस्ताव पर उन्होंने कहा, "इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय क्या लिया जा रहा है, मुझे अभी तक इसकी जानकारी है। अंतिम निर्णय जो भी होगा, वैसा किया जाएगा।"
भ्रष्टाचार के मामलों में जनप्रतिनिधियों के शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा, "भ्रष्टाचार एक गंभीर मामला है। विशेषकर उस परिस्थिति में जब यह जनप्रतिनिधियों से सम्बंधित हो। इससे आम आदमी का जनप्रतिनिधियों पर से विश्वास उठता है। यह गंभीर चिंता का विषय है।"
भारत चैम्बर ऑफ कॉमर्स, कलकत्ता चेम्बर ऑफ कामर्स, इंडियन चेम्बर ऑफ कॉमर्स और मर्चेट्स चेम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूछे गए सवाल का वह जवाब दे रही थीं।
उन्होंने कहा, "लोकतंत्र के चार खम्भे हैं। कार्यपालिका, न्यायपालिका, विधायिका और मीडिया। देश तभी विकास करेगा जब जनता का इन चारों खम्भों पर विश्वास बना रहेगा। इनसे सम्बंधित लोगों को हमेशा सतर्क रहना पड़ेगा।"
उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन, 2जी स्पेक्ट्रम के आवंटन, मुम्बई के आदर्श सोसायटी में फ्लैटों के आवंटन से लेकर कई अन्य भ्रष्टाचार के मामले उजागर हुए हैं और इन सभी मामलों में जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की बात सामने आई है।
इंडो-एशियन न्यूज
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications