Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डरबन टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला (लीड-1)

किंग्समीड मैदान पर खेला जाने वाला यह मैच लगभग एक घंटे की देरी से शुरू हुआ। रविवार सुबह हुई बारिश के कारण देरी की आशंका जताई गई थी। यह मैच भारतीय समयानुसार 1.30 बजे शुरू होना था।

इस मैच के लिए भारत ने तीन परिवर्तन किए हैं। चोट के कारण पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल सके जहीर खान की वापसी हुई है जबकि खराब लय में चल रहे सुरेश रैना की जगह चेतेश्वर पुजारा को अंतिम एकादश में जगह दी गई है। जहीर को जयदेव उनादकत की जगह टीम में शामिल किया गया है। उनादकत सेंचुरियन टेस्ट में बुरी तरह नाकाम रहे थे।

इसके अलावा गौतम गम्भीर के स्थान पर मुरली विजय को वीरेंद्र सहवाग के साथ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गम्भीर के बाएं हाथ में चोट है इसलिए उनकी जगह मुरली को इस मैच में खेलने का मौका मिला है। दक्षिण अफ्रीकी टीम बिना किसी परिवर्तन के मैदान में उतरी है।

तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। उसने सेंचुरियन में खेले गए पहले मुकाबले में भारत को पारी के अंतर और 25 रनों से पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, December 26, 2010, 15:00 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+