आरोप लगाने वाली महिला से होगा बेकहम का सामना
बेकहम को इस स्कैंडल को लेकर क्रिसमस से पहले आधिकारिक बयान देना था लेकिन बेकहम के वकीलों ने जुगत लगाकर मामले की सुनवाई आने वाले सप्ताह तक के लिए टाल दी है।
बेकहम ने अपने ऊपर शारीरिक सम्बंध बनाने का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ कानून का सहारा लिया है और साथ ही उस पर 1.6 करोड पाउंड का मानहानि का दावा किया है।
बेकहम ने इस सम्बंध में आरोप लगाने वाले 25 वर्षीया यौनकर्मी इर्मा निकी के अलावा खबर प्रकाशित करने वाली जर्मनी की पत्रिका-टच के खिलाफ भी मानहानि का दावा किया है।
निकी ने दावा किया था कि उसने 2007 में न्यूयार्क के ले पार्कर मेरिडियन होटल में बेकहम के साथ शारीरिक सम्बंध बनाया था।
बेकहम के मानहानि का दावा करने के बाद निकी ने भी इसी मंशा के साथ अदालत की शरण ली। उसने कहा कि बेकहम ने शारीरिक सम्बंध बनाने के बाद उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications