डरबन टेस्ट : भारत का पहला विकेट गिरा (लीड-3)
सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 25 रन बनाकर डेल स्टेन की गेंद पर जैक्स कैलिस के हाथों दूसरे स्लिप में लपके गए। सहवाग ने 32 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके लगाए। इस दौरान सहवाग को एक जीवनदान भी मिला।
सहवाग का विकेट 43 रन के कुल योग पर गिरा। भारत ने 11 ओवरों के खेल के दौरान एक विकेट खोकर 43 रन बनाए हैं। मुरली विजय 15 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि राहुल द्रविड़ ने खाता नहीं खोला है।
किंग्समीड मैदान पर खेला जा रहा यह मैच लगभग एक घंटे की देरी से शुरू हुआ। रविवार सुबह बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी हुई।
इस मैच के लिए भारत ने तीन परिवर्तन किए हैं। चोट के कारण पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल सके जहीर खान की वापसी हुई है जबकि खराब लय में चल रहे सुरेश रैना की जगह चेतेश्वर पुजारा को अंतिम एकादश में जगह दी गई है।
जहीर को जयदेव उनादकत की जगह टीम में शामिल किया गया है। उनादकत सेंचुरियन टेस्ट में बुरी तरह नाकाम रहे थे।
इसके अलावा गौतम गम्भीर के स्थान पर विजय को सहवाग के साथ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। गम्भीर के बाएं हाथ में चोट है इसलिए उनकी जगह विजय को मौका मिला। दक्षिण अफ्रीकी टीम बिना किसी परिवर्तन के मैदान में उतरी है।
तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। उसने सेंचुरियन में खेले गए पहले मुकाबले में भारत को पारी के अंतर और 25 रनों से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications