Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डरबन टेस्ट : तेंदुलकर आउट, भारत के 92 रन (लीड-6)

राहुल द्रविड़ 22 और वी.वी.एस. लक्ष्मण आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। द्रविड़ ने 37 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए हैं।

भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत के बाद अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवाए। भारत का पहला विकेट वीरेंद्र सहवाग के रूप में जबकि दूसरा विकेट मुरली विजय के रूप में गिरा। सहवाग 25 रन बनाकर डेल स्टेन की गेंद पर जैक्स कैलिस के हाथों दूसरे स्लिप में लपके गए।

सहवाग ने 32 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके लगाए। इस दौरान सहवाग को एक जीवनदान भी मिला। सहवाग का विकेट 43 रन के कुल योग पर गिरा। 48 रन के कुल योग पर भारत को विजय के रूप में दूसरा झटका लगा। विजय 19 रन बना सके। विजय का विकेट भी स्टेन ने लिया।

भोजनकाल के बाद सेंचुरियन टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद शतक बनाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 13 रन बनाकर तेज गेंदबाज लोनवाबो त्सोत्सोबे की गेंद पर कैलिस को कैच थमा बैठे। तेंदुलकर ने 22 गेंदों पर तीन चौके लगाए।

किंग्समीड मैदान पर खेला जा रहा यह मैच लगभग एक घंटे की देरी से शुरू हुआ। रविवार सुबह बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी हुई। इस मैच के लिए भारत ने तीन परिवर्तन किए हैं। चोट के कारण पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल सके जहीर खान की वापसी हुई है जबकि खराब लय में चल रहे सुरेश रैना की जगह चेतेश्वर पुजारा को अंतिम एकादश में जगह दी गई है।

जहीर को जयदेव उनादकत की जगह टीम में शामिल किया गया है। उनादकत सेंचुरियन टेस्ट में बुरी तरह नाकाम रहे थे। इसके अलावा गौतम गम्भीर के स्थान पर विजय को सहवाग के साथ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

गम्भीर के बाएं हाथ में चोट है इसलिए उनकी जगह विजय को मौका मिला। दक्षिण अफ्रीकी टीम बिना किसी परिवर्तन के मैदान में उतरी है। तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। उसने सेंचुरियन में खेले गए पहले मुकाबले में भारत को पारी के अंतर और 25 रनों से पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, December 26, 2010, 18:00 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+