For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मेलबर्न टेस्ट : इंग्लैंड की अच्छी शुरुआत (लीड-1)

By Super

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट खोए 115 रन बनाकर 17 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस 47 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि एलिस्टर कुक ने 61 रन बनाए हैं।

इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतने के बाद आस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया और तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (44/4) तथा क्रिस ट्रेमलेट (26/4) की कहर बरपाती गेंदों की बदौलत मेजबान टीम की पहली पारी 98 रनों पर समेट दी।

आस्ट्रेलियाई टीम की ओर से माइकल क्लार्क ने सबसे अधिक 20 रन बनाए। आस्ट्रेलिया की तरफ से शेन वाटसन और फिलिप ह्यूज ने पारी की शुरुआत की। टीम के कुल स्कोर में अभी केवल 15 रन ही जुड़े थे कि ट्रेमलेट ने शेन वाटसन के रूप में आस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। वाटसन 12 गेंदों का सामना कर केवल पांच रन ही बना पाए।

वाटसन के आउट होने के बाद मैदान में उतरे कप्तान रिकी पोंटिंग भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रुक पाए और केवल 10 रन बनाकर ट्रेमलेट का शिकार बने। ह्यूज 16 रन बनाकर टिम ब्रेसनन का शिकार बने।

आस्ट्रेलिया की ओर से माइकल क्लार्क ने (20), माइकल हसी ने आठ, स्टीवन स्मिथ ने छह और विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रॉड हाडिन ने पांच रन बनाए।

उल्लेखनीय है कि एशेज श्रृंखला में फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। एक मैच बेनतीजा रहा था। इंग्लैंड ने एडिलेड में खेला गया दूसरा मुकाबला पारी और 71 रनों से जीता था जबकि आस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए तीसरे मुकाबले में 267 रनों के अंतर से जीत हासिल की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:52 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+