मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को आस्ट्रेलिया की पहली पारी 98 रनों पर सिमट गई। मेजबान आस्ट्रेलिया का उसके इस घरेलू मैदान पर यह दूसरा सबसे कम स्कोर है।
नील्सन ने सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर पर लिखा, "रविवार का दिन भयानक था। मैच में अब हमारे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं रह गया है। हम मैच के आखिरी दिन तक लड़ाई जारी रखेंगे।"
दूसरी ओर, आस्ट्रेलियाई टीम के उप कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा 'मेलबर्न टेस्ट का पहला दिन हमारे लिए निराशाजनक रहा। हमें बल्लेबाजों ने ज्यादा निराश किया। गेंदबाज भी काफी दुखी हैं क्योंकि उन्हें रविवार को एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ। हम मैच को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश करेंगे।"
पांच मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड 1-1 की बराबरी पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।