इनमें से अधिकांश दर्शकों को उम्मीद थी कि आस्ट्रेलिया यहां शानदार प्रदर्शन कर इंग्लैंड के सामने मजबूत चुनौती पेश करेगी लेकिन हुआ इसके विपरीत। आस्ट्रेलिया की पहली पारी 98 रनों पर सिमट गई।
आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चार वर्ष पूर्व खेले गए एशेज टेस्ट के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर रिकॉर्ड 89, 155 दर्शक पहुंचे थे।
पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड 1-1 की बराबरी पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।