रणजी ट्रॉफी : मुम्बई के खिलाफ राजस्थान मजबूत (लीड-1)
इसके साथ ही राजस्थान ने पहली पारी के आधार पर 232 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। मुम्बई ने पहली पारी में 252 रन बनाए थे। दिन का खेल खत्म होने तक अशोक मनेरिया (71) और रोहित झलानी बिना खाता खोले नाबाद लौटे।
राजस्थान ने शनिवार के अपने स्कोर एक विकेट पर 236 रनों से आगे खेलना शुरू किया। कानितकर अपने एक दिन पुराने स्कोर में 17 रन जोड़कर अभिषेक नायर की गेंद पर पगबाधा हो गए। कानितकर ने 309 गेंदों पर 16 चौके लगाए। कानितकर ने सक्सेना के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 240 रनों की साझेदारी की।
रोबिन बिष्ट तीन गेंदों पर एक चौके की मदद से चार रन बनाकर नायर की गेंद पर ओंकार गौरव को कैच थमा बैठे। सक्सेना ने 425 गेंदों पर 19 चौके और एक छक्का लगाया। इकबाल अब्दुल्ला ने सक्सेना को रमेश पोवार के हाथों कैच करवाया।
रश्मि परिदा ने 123 गेंदों पर नौ चौके की मदद से 53 रन बनाए। नायर ने परिदा को रोहित शर्मा के हाथों लपकवाया। परिदा ने सक्सेना के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की।
विवेक यादव ने 38 रन बनाए। उन्होंने 75 गेंदों पर आठ चौके लगाए। विवेक को अब्दुल्ला ने पोवार के हाथों कैच करवाया। पंकज सिंह एक रन के निजी योग पर नायर की गेंद पर बोल्ड हुए। मुम्बई की ओर से नायर ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि अबदुल्ला ने दो और अजित अगरकर ने एक विकेट चटकाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications