Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी : कर्नाटक को 177 रनों का लक्ष्य

भोजनकाल तक कर्नाटक ने तीन विकेट पर 47 रन बना लिए हैं। कर्नाटक को अभी भी जीत के लिए 130 रनों की जरूरत है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं।

रोबिन उथप्पा (21) और अमित वर्मा (4) नाबाद लौटे। उथप्पा ने 69 गेंदों पर चार चौके लगाए हैं जबकि अमित ने 12 गेंदों पर एक चौका लगया है।

मध्य प्रदेश ने दूसरी पारी में 337 रन बनाए जबकि उसकी पहली पारी 200 रनों पर ढेर हो गई थी वहीं कर्नाटक ने पहली पारी में 361 रन बनाए थे।

कर्नाटक की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके सलामी बल्लेबाज के.बी. पवन चार रन के निजी योग पर टीपी सुधिंद्र की गेंद पर पगबाधा हो गए।

गणेश सतीश बिना खाता खोले सुधिंद्र की गेंद पर नमन ओझा को कैच थमाकर चलते बने जबकि मनीष पांडेय नौ रन के निजी योग पर रनआउट हो गए।

मध्यप्रदेश ने सोमवार को सात विकेट पर 312 रनों से आगे खेलना शुरू किया। रविवार को 24 रन पर नाबाद लौटे बल्लेबाज अंकित शर्मा अपने निजी स्कोर में आठ रन जोड़कर 32 के योग पर विनय कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए। अंकित ने 47 गेंदों पर चार चौके लगाए।

सुधिंद्र ने नाबाद 22 रन बनाए जबकि आनंद राजन (4) और अमित (1) ने निराश किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, December 27, 2010, 14:25 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+