एकदिवसीय मैचों के लायक नहीं इडेन पार्क : अफरीदी

By Super

वेबसाइट 'स्टफ डॉट एनजेड डॉट को' ने अफरीदी के हवाले से लिखा है कि इससे पहले रग्बी के लिए उपयोग में लाए जाने वाले इस मैदान में क्रिकेट के लिहाज से कुछ बदलाव किए गए हैं लेकिन ये बदलाव एकदिवसीय क्रिकेट के मुताबिक नहीं हैं।

वेबसाइट लिखता है कि इडेन पार्क में एक तरफ जहां सीमा रेखा काफी छोटी है वहीं दूसरी ओर स्क्वॉयर क्षेत्र में सीमा रेखा काफी बड़ी है। इससे एकदिवसीय मैचों का रोमांच कम हो जाता है।

अफरीदी ने कहा, "यह मैदान काफी छोटा है। ट्वेंटी-20 मैचों में जहां बड़े-बड़े शॉट खेले जाते हैं, उसके लिए यह मैदान उपयुक्त है लेकिन एकदिवसीय मैचों के लिए यह ठीक नहीं है।"

दूसरी ओर, कीवी टीम के कप्तान रॉस टेलर मानते हैं कि बदलाव की स्थिति में भी यह मैदान एकदिवसीय मैचों के लिए उपयुक्त है।

टेलर ने कहा, "मैदान छोटा है लेकिन गेंदबाज अगर सटीक रणनीति के साथ गेंदबाजी करते हैं तो उन्हें यहां भी विकेट मिल सकता है।"

न्यूजीलैंड ने इसी मैदान पर रविवार को खेले गए ट्वेंटी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। उस मैच में टिम साउदी ने हैट्रिक सहित पांच विकेट झटके थे जबकि मार्टिन गुपटिल ने अर्धशतक लगाया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, December 27, 2010, 17:00 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+