अम्पायर से बहस करने को लेकर पोंटिंग पर जुर्माना (लीड-1)
मैच के दूसरे सत्र में तेज गेंदबाज रेयान हैरिस की गेंद पर इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन को अम्पायर अलीम डार द्वारा कैच आउट नहीं दिन जाने से पोंटिंग भड़क गए थे और उन्होंने डार से बहस शुरू कर दी थी। डार ने इंग्लैंड द्वारा रेफरल की मांग किए जाने के बाद फैसले पर पुनर्विचार किया था।
मैदानी अम्पायरों ने इस घटना के बाद वीडियो फुटेज का मुआयना किया और फिर इस सम्बंध में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) से शिकायत की। इस पहल पर मैच रेफरी रंजन मदुगले ने भी वीडियो फुटेज देखा और पोंटिंग को आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया।
मैच रेफरी ने आईसीसी की ओर से जारी बयान में कहा, "पोंटिंग की हरकत कप्तान के रूप में पूरी तरह अस्वीकार्य है। कप्तान का काम अपनी टीम के खिलाड़ियों के सामने बेहतर उदाहरण पेश करना होता है न कि अम्पायर द्वारा दिए गए किसी भी फैसले को लेकर मैदान में बहसबाजी करना।"
"पोंटिंग ने जिस अंदाज में और जिस अवधि तक अम्पायर के साथ बहस की, वह आचार संहिता के खिलाफ है। पोंटिंग को अम्पायर के फैसले में दखल देने और मैदान में अम्पायर के साथ लम्बे समय तक बहस करने का दोषी पाया गया है। उन्हें इसके लिए जुर्माना भरना पड़ेगा और यह राशि मैच फीस का 40 फीसदी होगा।"
आस्ट्रेलिया की पहली पारी 98 रनों के योग पर सिमट गई थी जबकि इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 444 रन बनाकर 346 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications