रणजी ट्रॉफी : राजस्थान सेमीफाइनल में (लीड-1)
मुम्बई को 252 रनों पर ढेर करने के बाद मेजबान राजस्थान ने चौथे दिन सोमवार को अपनी पहली पारी में 589 रन बनाकर 337 रनों की अहम बढ़त हासिल की थी।
मुम्बई ने दूसरी पारी में साहिल कुकरेजा (नाबाद 100) और अंजिक्य रहाणे (नाबाद 102) की मदद से एक विकेट पर 290 रन बनाए। कुकरेजा और रहाणे ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 185 रनों की साझेदारी की।
रोहित शर्मा 68 रनों के निजी योग पर विवेक यादव की गेंद पर उन्हीं को कैच थमा बैठे। रोहित ने 72 गेंदों पर 11 चौके लगाए। रोहित ने कुकरेजा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़े।
इससे पहले, तीसरे दिन रविवार का खेल खत्म होने तक राजस्थान ने चार विकेट पर 484 रन बनाए थे। तीसरे दिन 71 पर नाबाद लौटने वाले अशोक मनेरिया ने 121 रनों की शानदार पारी खेली।
इसके अलावा पुछल्ले बल्लेबाज के तौर पर विवेक यादव ने 38 तथा दीपक चाहर ने 33 रनों का योगदान दिया। मनेरिया ने अपनी 206 गेंदों की पारी में आठ चौके और पांच छक्के लगाए।
राजस्थान के लिए विनीत सक्सेना (143) और कप्तान ऋषिकेश कानितकर (113) ने शानदार सैकड़ा जड़ा जबकि रश्मि पारीदा ने 53 रनों का योगदान दिया। यह मैच मुम्बई के गेंदबाज अभिषेक नायर के लिए यादगार रहा क्योंकि उन्होंने 131 रन देकर सात विकेट अपनी झोली में डाले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications