क्लब के मुताबिक वार्न 11वें ऐसे आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं, जिनकी प्रतिमा स्टेडियम के बाहर लगाई जाएगी। क्लब ने कहा है कि वार्न की प्रतिमा उसके द्वारा चलाई जा रही 'एवेन्यू ऑफ लिजेन्ड्स' योजना के अंतर्गत स्थापित की जाएगी।
मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम के बाहर इससे पहले सर डोनाल्ड ब्रैडमैन, कीथ मिलर, बिल पोन्सफोर्ड और डेनिस लिली जैसे महान खिलाड़ियों की प्रतिमा स्थापित की जा चुकी है। वार्न की प्रतिमा विख्यात मूर्तिकार लुइस लॉमैन तैयार करेंगे।
क्लब ने कहा है कि 145 टेस्ट मैचों में 700 से अधिक विकेट लेने वाले वार्न का टेस्ट रिकार्ड अतुलनीय है और इस लिहाज से वह अपने 10 पूर्ववर्ती महान खिलाड़ियों की सूची में शामिल होने के हकदार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।