Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कप्तानी छोड़ने को लेकर अडिग हैं विटोरी

विटोरी ने पाकिस्तान के साथ जारी ट्वेंटी-20 श्रृंखला से दूर रहने का फैसला किया है। इस दौरान वह अपनी चोटिल कमर का इलाज करा रहे हैं।

विटोरी ने कहा कि भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले विश्व कप में उनकी टीम का प्रदर्शन चाहे जैसा भी रहे लेकिन वह कप्तानी त्यागने के फैसले पर अटल हैं।

विटोरी ने समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' से बातचीत के दौरान कहा, "मैं अब भी अपनी बात पर कायम हूं। विश्व कप बतौर कप्तान मेरा अंतिम अभियान होगा। मेरे लिए स्थितियां बदल सकती हैं लेकिन मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा।"

विटोरी की कप्तानी में न्यूजीलैंड को भारत और बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा था। बांग्लादेश के खिलाफ उसे 0-4 से हार मिली थी जबकि भारत ने उसे पांच मैचों की श्रृंखला में 5-0 से हराया था। उससे पहले भारत ने तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में उसे 1-0 से पराजित किया था।

भारत दौरे से लौटने के बाद टीम के कोच और चयनकर्ता मार्क ग्रेटबैच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पूर्व कप्तान जॉन राइट को कोच नियुक्त किया गया है। विटोरी और कार्यकारी कप्तान रॉस टेलर ने राइट की जमकर तारीफ की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, December 27, 2010, 19:25 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+