Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी : कर्नाटक और बड़ौदा सेमीफाइनल में (लीड-1)

मध्य प्रदेश ने दूसरी पारी में 337 रन बनाए जबकि उसकी पहली पारी 200 रनों पर ढेर हो गई थी वहीं कर्नाटक ने पहली पारी में 361 रन बनाए थे।

कर्नाटक ने 177 रनों का लक्ष्य पांच विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाकर हासिल कर लिया। अमित वर्मा ने नाबाद 68 रनों की पारी खेली जबकि सलामी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा ने 37 रनों का योगदान दिया।

मुरलीधरन गौतम ने नाबाद 31 रन बनाए वहीं स्टुअर्ट बिन्नी ने 18 रनों का योगदान दिया। केबी पवन (4), गणेश सतीश (0), मनीष पांडेय (9) ने निराश किए। मध्य प्रदेश की ओर से टीपी सुधिंद्र और अंकित शर्मा ने दो-दो विकेट झटके।

मध्य प्रदेश ने सोमवार को सात विकेट पर 312 रनों से आगे खेलना शुरू किया। रविवार को 24 रन पर नाबाद लौटे बल्लेबाज अंकित शर्मा अपने निजी स्कोर में आठ रन जोड़कर 32 के योग पर विनय कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए। अंकित ने 47 गेंदों पर चार चौके लगाए। सुधिंद्र ने नाबाद 22 रन बनाए जबकि आनंद राजन (4) और अमित (1) ने निराश किया।

दूसरी ओर, रेलवे ने मेजबान बड़ौदा के सामने 199 रनों का लक्ष्य रखा था। बड़ौदा ने खेल के अंतिम दिन की समाप्ति पर तीन विकेट पर 163 रन बनाए।

रेलवे ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 366 रनों पर घोषित की। इससे पहले रेलवे की पहली पारी 248 रनों पर सिमट गई थी जबकि बड़ौदा ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे।

बड़ौदा की ओर से कोनोर विलियम्स (नाबाद 52) और केदार देवधर (55) ने सर्वाधिक रन बनाए। जयकिशन कोसवाला ने 18 रन बनाए। राकेश सोलंकी एक रन के निजी योग पर रनआउट हुए वहीं हरफनमौला यूसुफ पठान छह रन पर नाबाद रहे। रेलवे की ओर से जयप्रकाश यादव और करण शर्मा ने एक-एक विकेट चटकाए।

रेलवे की ओर से तीसरे दिन 85 रन पर नाबाद लौटने वाले बल्लेबाज प्रशांत अवस्थी ने शानदार 125 रन बनाए। रन आउट होने से पहले अवस्थी ने 133 गेंदों पर 14 चौके लगाए।

धिरेन साल्वी ने 40 रन जबकि अनुभवी जयप्रकाश यादव ने 36 रनों का योगदान दिया। साल्वी ने 33 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया वहीं यादव ने 33 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया।

इसके अलावा महेश रावत ने आठ रनों का योगदान दिया। येरे गौड़ (28) और अनुरीत सिंह बिना खाता खोले नाबाद रहे।

बड़ौदा की ओर से संकल्प वोहरा ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि मुर्तजा वोहरा और भार्गव भट्ट ने दो-दो विकेट चटकाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, December 27, 2010, 20:00 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+