सर्फि ग विश्व चैम्पियन पर जानलेवा हमला
समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक गिल्मोर सोमवार रात को न्यू साउथ वेल्स के उत्तर तट पर स्थित अपने अपार्टमेंट में प्रवेश कर रही थीं, तभी उन पर लोहे के सरिया से हमला किया गया।
इस हमले में गिल्मोर की कलाई टूट गई जबकि उनके सिर और हाथ पर गम्भीर चोट आई है। पत्र के मुताबिक हमला करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन पुलिस ने उसकी पहचान जाहिर नहीं की है।
हमलावर को स्थानीय अदालत ने जमानत देने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसे 10 जनवरी को अदालत में पेश किया जाएगा। तब तक के लिए वह पुलिस हिरासत में रहेगा।
लगातार चार बार सर्फि ग का विश्व खिताब जीत चुकीं गिल्मोर को इलाज के बाद सोमवार को ही अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। फिलहाल वह अपने घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। इस हमले कारण वह छह सप्ताह तक खेलों से दूर रहेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications