For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 39 रनों से हराया (लीड-1)

By Super

पाकिस्तानी टीम 186 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति तक नौ विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद हफीज ने 30 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 46 रनों की शानदार पारी खेली।

इसके अलावा उमर अकमल ने 32 गेंदों पर एक चौके की मदद से 26 रन बनाए लेकिन और कोई बल्लेबाज टीम को जीत दिलाने के प्रयास में बड़ा योगदान नहीं दे सका। वहाब रियाज (18), अब्दुल रज्जाक (14) और अहमद शहजाद (15) के प्रयास सराहनीय रहे लेकिन वे टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी साबित हुए।

कीवी टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटकने वाले मैक्लम के अलावा टिम साउदी ने दो तथा केइल मिल्स ने एक विकेट झटका। साउदी ने ऑकलैंड में खेले गए पहले मुकाबले में हैट्रिक ली थी लेकिन इस मुकाबले में वह हैट्रिक से चूक गए। तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली है।

इससे पहले, मेजबान टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति पर सात विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। मार्टिन गुपटिल (44), जेम्स फ्रेंकलिन (40), कप्तान रॉस टेलर (नाबाद 30), स्काट स्टायरिश (34) और पीटर मैक्ग्लाशन (26) ने शानदार योगदान दिया।

गुपटिल ने 28 गेंदों पर तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए जबकि फ्रेंकलिन ने 43 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का जड़ा। कप्तान टेलर ने अंतिम क्षणों में तूफानी अंदाज में खेलते हुए 21 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के जड़े। स्टायरिश ने भी तूफानी पारी खेली और 14 गेंदों पर तीन चौके और इतने ही छक्के उड़ाए। मैक्ग्लाशन ने 10 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए।

कीवी टीम ने 66 रन सिर्फ छक्कों से बटोरे जबकि 48 रन चौकों की मदद से आए। इस दौरान मेजबान बल्लेबाजों ने शोएब अख्तर और उमर गुल की जमकर धुनाई की। अख्तर ने चार ओवर में 42 रन दिए जबकि गुल के तीन ओवरों में 47 रन बटोरे गए।

पाकिस्तान की ओर से सईद अजमल ने सर्वाधिक तीन विकेट अपनी झोली में डाले जबकि शाहिद अफरीदी, वहाब रियाज, अख्तर और अब्दुल रज्जाक को एक-एक सफलता मिली। मेजबान टीम की ओर से जेसी राइडर (0), नेथन मैक्लम (1) और काइल मिल्स (0) ने निराश किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:52 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+