आस्ट्रेलिया में अब एशेज श्रृंखला जीतने का दम नहीं : वॉटसन

By Super

एशेज श्रृंखला के अंतर्गत जारी मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 169 रन पर छह विकेट गंवा दिए। आस्ट्रेलिया को अभी भी पारी की हार से बचने के लिए 246 रनों की जरूरत है जबकि उसके चार विकेट शेष हैं। आस्ट्रेलिया की पहली पारी 98 रनों पर सिमट गई थी।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद सोमवार को वॉटसन ने कहा कि अब उनकी टीम एशेज श्रृंखला का बचाव नहीं कर सकती। वॉटसन का मानना है कि उनकी टीम इस टेस्ट मैच को ड्रॉ भी नहीं करा सकती।

28 वर्षीय वॉटसन ने कहा, " हमने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। हमने मैच को बचाने के लिए संघर्ष भी नहीं किए। अब हम मैच को ड्रॉ भी नहीं करा सकते।"

वॉटसन ने अपनी अर्धशतकीय पारी के बाद कहा कि वह एक बड़ा स्कोर बनाना चाहते थे लेकिन वह ऐसा करने में असफल रहे। वॉटसन ने दूसरी पारी में आस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक 54 रन बनाए।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी के बारे में वॉटसन ने कहा, "इंग्लिश गेंदबाजों ने परिस्थितयों का भरपूर फायदा उठाया और फटाफट विकेट झटकते गए। इसमें कोई संदेह नहीं कि उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। खासतौर पर टिम ब्रेसनन और क्रिस ट्रेमलेट ने बेहतरीन गेंदबाजी की।" पांच मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड 1-1 की बराबरी पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, December 28, 2010, 16:00 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+