ब्रिटिश मीडिया ने पोंटिंग को आड़े हाथों लिया
समाचार पत्र 'द सन' ने लिखा, "रिकी वास्तव में क्षमा मांगने के काबिल थे जबकि 'द एक्सप्रेस' ने पोंटिंग की इस हरकत को आस्ट्रेलिया की ओर से 20 वर्षो में सबसे खराब टेस्ट खिलाड़ी का व्यवहार बताया।"
'द डेली मेल' के अनुसार, "पोंटिंग का व्यवहार अशोभनीय और आस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक कप्तान के रूप में टेस्ट क्रिकेट की छवि को खराब करने जैसा रहा।'
दरअसल, मैच के दूसरे दिन सोमवार को तेज गेंदबाज रेयान हैरिस की गेंद पर इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन को अम्पायर अलीम डार द्वारा कैच आउट नहीं दिन जाने से पोंटिंग भड़क गए और उन्होंने डार से बहस शुरू कर दी थी।
डार ने इंग्लैंड द्वारा रेफरल की मांग किए जाने के बाद फैसले पर पुनर्विचार किया था। मैदानी अम्पायरों द्वारा आईसीसी ने मैच का वीडियो फुटेज देखकर पोंटिंग को आचार संहिता का दोषी पाया था। पोंटिंग की इस हरकत को देखकर दिग्गज खिलाड़ियों ने भी कड़ी आलोचना की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications