पोंटिंग अब भी मानते हैं, आउट थे पीटरसन

By Super

पोंटिंग का कहना है कि गेंद पीटरसन के बल्ले को चूमती हुई विकेट कीपर ब्रैड हैडिन के दस्तानों में पहुंची थी लेकिन डार ने इंग्लैंड द्वारा रेफरल की मांग किए जाने के बाद फैसले पर पुनर्विचार करते हुए पीटरसन को नॉट आउट करार दिया था।

पोंटिंग ने 'एबीसी' रेडियो से कहा, " मैंने मैच के बाद उस रात मैच के वीडियो फुटेज को आराम से देखा। मैं अब भी कहता हूं कि गेंद पीटरसन के बल्ले का किनारा लेते हुए हैडिन के दस्तानों में पहुंची थी। कोई भी अगर इस रेफरल वीडियो को देखेगा तो उसे समझ में आ जाएगा।"

दरअसल, मैच के दूसरे सत्र में तेज गेंदबाज हैरिस की गेंद पर पीटरसन को डार द्वारा कैच आउट नहीं दिन जाने से पोंटिंग भड़क गए थे और उन्होंने डार से बहस शुरू कर दी थी।

मैदानी अम्पायरों द्वारा आईसीसी ने मैच का वीडियो फुटेज देखकर पोंटिंग को आचार संहिता का दोषी पाया था। पोंटिंग की इस हरकत के लिए दिग्गज खिलाड़ियों ने भी उनकी कड़ी आलोचना की थी।

कप्तान के रूप में आक्रामक छवि बना चुके 36 वर्षीय पोंटिंग पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आचार संहिता के उल्लंघन के लिए सोमवार को मैच फीस का 40 फीसदी जुर्माना लगाया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, December 28, 2010, 21:00 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+