Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डरबन टेस्ट : लक्ष्मण की पारी के बाद अब गेंदबाजों की बारी (राउंडअप)

अब सारा दारोमदार भारतीय गेंदबाजों के कंधों पर है। भारत की दूसरी पारी 228 रनों पर सिमट गई। भारत को पहली पारी के आधार पर 74 रनों की बढ़त हासिल था। भारत ने अपनी पहली पारी में 205 रन बनाए थे जबकि मेजबान टीम 131 रनों पर ढेर हो गई थी।

तीसरे सत्र का खेल खराब रोशनी के कारण नहीं खेला जा सका। खेल रोके जाने तक मेजबान टीम ने तीन विकेट पर 111 रन बना लिए थे। अब्राहम डिविलियर्स 17 रन पर जबकि हरफनमौला जैक्स कैलिस 12 रन पर नाबाद हैं। डिविलियर्स और कैलिस ने अब तक चौथे विकेट के लिए 29 रन जोड़ लिए हैं।

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ ने 38 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 37 रन बनाए। खतरनाक दिख रहे स्मिथ को तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत ने विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी के हाथों लपकवाया।

एल्वीरो पीटरसन ने 45 गेंदों पर चार चौके की मदद से 26 रन बनाए। पीटरसन को ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच करवाया। स्मिथ और पीटरसन ने पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की।

अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे हाशिम अमला दूसरी पारी में भी असफल रहे। अमला को 16 रन के निजी योग पर श्रीसंत ने धौनी के हाथों कैच करवाया। अमला ने 16 गेंदों पर तीन चौके लगाए। भारत की ओर से तेज गेंदबाज श्रीसंत ने दो जबकि हरभजन सिंह ने एक विकेट झटके।

मेजबान टीम को जीत के लिए 192 रनों की जरूरत है जबकि उसके सात विकेट सुरक्षित हैं। इसके अलावा मेजबान टीम के पास लक्ष्य हासिल करने के लिए बुधवार और गुरुवार का समय है।

तीसरे दिन का खेल शुरू होने के साथ एक के बाद एक तीन विकेट गिरने के साथ भारत के लिए 300 रनों से अधिक का लक्ष्य दे पाना मुमकिन नहीं लग रहा था लेकिन लक्ष्मण और जहीर खान के बीच आठवें विकेट के लिए जोड़े गए 70 रनों की बदौलत यह संभव हो सका। जहीर ने 63 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 27 रन बनाए।

भारतीय टीम ने 148 रनों के कुल योग पर अपना सातवां विकेट गंवाया था। तीसरे दिन भारत को चेतेश्वर पुजारा के रूप में पांचवां झटका लगा जबकि इसके बाद कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (21) और हरभजन सिंह (4) पेवेलियन लौटे। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट खोकर 92 रन बनाए थे।

भारत का अंतिम विकेट लक्ष्मण के रूप में गिरा। शांताकुमारन श्रीसंत खाता खोले बगैर नाबाद लौटे जबकि ईशांत शर्मा खाता नहीं खोल सके।

ईशांत का विकेट गिरने के बाद लक्ष्मण ने स्ट्राइक अपने पास रखते हुए शतक पूरा करने की भरपूर कोशिश की लेकिन तेज गेंदबाज डेल स्टेन की चतुराई के आगे उनकी एक नहीं चली। स्टेन ने लक्ष्मण को विकेटकीपर मार्क बाउचर के हाथों कैच करवाया।

इससे पहले, भारत ने दूसरी पारी में वीरेंद्र सहवाग (32) की तेज पारी की बदौलत शुरुआत अच्छी की थी लेकिन 42 रन के कुल योग पर सहवाग के पेवेलियन लौटने के साथ उसकी बदकिस्मती का दौर शुरू हो गया था।

भारत ने 44 के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (9) और 48 के कुल योग पर राहुल द्रविड़ (2) का विकेट गंवाया। तेंदुलकर का विकेट 56 के कुल योग पर गिरा। उन्होंने छह रन बनाए। ये सभी विकेट दूसरे दिन गिरे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, December 28, 2010, 23:00 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+