डरबन टेस्ट : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 87 रनों से हराया
मैच के चौथे दिन बुधवार को भारत को जीत के लिए सात विकेट चटकाने थे। भारतीय गेंदबाजों ने तीसरे दिन नाबाद लौटे जैक्स कैलिस (17) और अब्राहम डिविलियर्स (33) समेत मार्क बाउचर (1), डेल स्टेन (10), पॉल हैरिस (7), लोनवालो त्सोत्सोबे (0) और मोर्न मोर्कल (20) को आउट कर जीत हासिल की। एश्वेल प्रिंस 39 रन बनाकर नाबाद लौटे।
पहली पारी में भारत ने 205 रन बनाए थे जबकि मेजबान टीम 131 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद भारत ने वी.वी.एस. लक्ष्मण के शानदार 96 रनों की मदद से दूसरी पारी में 228 रन बनाकर मेजबान टीम के सामने 303 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन वह 215 रन ही बना सकी।
मेजबान टीम ने सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को पारी और 23 रनों से हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Wednesday, December 29, 2010, 17:25 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2010
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications