मैच के चौथे दिन बुधवार को आस्ट्रेलिया को पारी की हार से बचने के लिए 246 रन बनाने थे। लेकिन उसके बचे हुए चारों विकेट मंगलवार के योग में 89 रन जोड़ने के बाद गिर गए। मंगलवार को आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 169 के कुल योग पर छह विकेट गंवा दिए थे।
बुधवार को सातवें विकेट के रूप में जोहानस का विकेट गिरा। वह अपने स्कोर (6) में बिना कोई रन जोड़े बोल्ड हो गए। पीटर सीडेल (40) ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन उनको साथ नहीं मिल पाया। इसके बाद नौवें विकेट के रूप में शून्य के निजी स्कोर पर बेन हिल्फेनहॉस आउट हुए। रेयान हैरिस बल्लेबाजी के लिए मैदान में नहीं आए और इस तरह आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 258 रनों पर सिमट गई।
इंग्लैंड ने पांच मैचों की इस श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है। पहली पारी में इंग्लैंड टीम 513 रन बनाई थी। आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 98 रन बनाए थे।
एशेज श्रृंखला में एक मैच बेनतीजा रहा था। इंग्लैंड ने एडिलेड में खेला गया दूसरा मुकाबला पारी और 71 रनों से जीता था जबकि आस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए तीसरे मुकाबले में 267 रनों के अंतर से जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।