Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नडाल और व्लासिक 'एआईपीएस एथलीट्स ऑफ द इयर-2010'

एआईपीएस के 93 सदस्य देशों के 515 खेल पत्रकारों ने एक ऑनलाइन सर्वेक्षण के माध्यम से विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस स्टार नडाल और 2010 में वर्ल्ड इंडोर एंड यूरोपीयन चैम्पियनशिप जीतने वाली व्लासिक को इस खिताब से नवाजने की इच्छा जाहिर की।

नडाल ने इस वर्ष तीन ग्रैंड स्लैम और तीन मास्टर्स खिताब जीते। साथ ही साथ उन्होंने अपना सर्वोच्च वरीयता का खिताब भी बरकरार रखा। इस क्रम में बार्सिलोना के लिए खेलने वाले अर्जेटीना के फुटबाल स्टार लियोनेल मेसी दूसरे स्थान पर रहे।

व्लासिक ने 2010 में कुल 20 आयोजनों में हिस्सा लिया, जिनमें से 18 में वह चैम्पियन रहीं। महिला खिलाड़ियों में लिंडसे वान को व्लासिक के बाद सर्वाधिक मत मिले जबकि बेल्जियम की टेनिस स्टार किम क्लाइस्टर्स तीसरे स्थान पर रहीं।

इसके अलावा स्पेन की फुटबाल टीम को एआईपीएस की 'बेस्ट टीम ऑफ द इयर' का पुरस्कार दिया गया। कनाडा की राष्ट्रीय हॉकी टीम को इस क्रम में दूसरा स्थान मिला जबकि विश्व कप जीतने वाली ब्राजील की वॉलीबॉल टीम तीसरे स्थान पर रही।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, December 30, 2010, 14:00 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+