क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के चयनकर्ताओं ने पोंटिंग के सिडनी में नहीं खेलनी की पुष्टि कर दी है लेकिन क्लार्क को इस मैच के लिए कप्तान नियुक्त किए जाने को लेकर अभी कुछ नहीं कहा गया है। पोंटिग को तत्काल अपनी अंगुली का इलाज कराने को कहा गया है।
पोंटिग के स्थान पर अंतिम-एकादश में पाकिस्तानी मूल के बल्लेबाज उस्मान ख्बाजा को मिली है। ख्वाजा आस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले पहले मुसलमान क्रिकेटर हैं।
समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' ने पोंटिंग को सिडनी टेस्ट से बाहर किए जाने के बाद एक नई बहस को जन्म दे दिया है। पत्र का मानना है कि पोंटिंग का टेस्ट करियर अब समाप्त हो चुका है।
चोट और खराब फार्म ने चयनकर्ताओं को नए सिरे से सोचने और एशेज पर अपना कब्जा फिर से जमाने को लेकर नए चेहरों को टीम में जगह देने पर मजबूर कर दिया है।
पोंटिग अगले 24 घंटों में चिकित्सकों के मिलकर यह जानने का प्रयास करेंगे कि अंगुली की चोट से उबरने के लिए कहीं उन्हें ऑपरेशन कराने की जरूरत तो नहीं पड़ेगी।
पोंटिंग के अब भारतीय महाद्वीप में होने वाले विश्व कप में ही टीम की कमान संभालने की संभावना है। विश्व कप 19 फरवरी से खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।