कंधे में चोट, एकदिवसीय मैचों में नहीं खेलेंगे सहवाग (लीड-1)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक टीम के चिकित्सकों ने सहवाग को एहतियात के तौर पर 12 जनवरी से शुरू हो रही पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से दूर रहने की सलाह दी है।
चिकित्सकों को इस बात का डर है कि सहवाग के कंधे की पुरानी चोट फिर से गंभीर रूप ले सकती है। इसे देखते हुए रोहित को सहवाग के स्थानापन्न के तौर पर दक्षिण अफ्रीका भेजा जा रहा है।
बीसीसीआई सचिव एन. श्रीनिवासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक चयनकर्ताओं ने सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को टीम के 17वें सदस्य के तौर पर दक्षिण अफ्रीका में बने रहने को कहा है।
श्रीनिवासन ने कहा, "सहवाग को आराम करने की सलाह दी गई है। वह दक्षिण अफ्रीका में ही रहेंगे जबकि रोहित शर्मा उनके स्थान पर टीम में शामिल होंगे। साथ ही साथ मुरली विजय को दक्षिण अफ्रीका में ही बने रहने को को कहा गया है।"
सहवाग कंधे की चोट कारण इस वर्ष मई में आयोजित ट्वेंटी-20 विश्व कप में नहीं खेल सके थे। इस कारण टीम प्रबंधन चाहता है कि फरवरी में शुरू हो रहे एकदिवसीय विश्व कप के लिए वह पूरी तरह फिट रहें।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फिलहाल तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेली जा रही है। इस श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। तीसरा मुकाबला दो जनवरी से केपटाऊन में खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications