सिडनी में पूरा होगा ख्वाजा का बचपन का सपना

By Super

ख्वाजा को सिडनी क्रिकेट मैदान (एससीजी) में खेले जाने वाले पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट मैच के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। ख्वाजा चोटिल कप्तान रिकी पोंटिग के स्थान पर तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे।

वेबसाइट 'क्रिक इंफो' के आस्ट्रेलियाई संपादक पीटर इंग्लिश लिखते हैं कि होश संभालने के बाद ख्वाजा ने हमेशा अपने देश के महान खिलाड़ियों को मैदान में खेलते हुए देखने की जिद की।

माता-पिता के पास महंगे टिकट खरीदने के पैसे नहीं थे, लिहाजा वह एससीजी के गेट पर जाकर खड़े हो जाया करते थे और तब तक खड़े रहते थे, जब तक कि गेटकीपर उन्हें अंदर नहीं जाने दे देता था।

एससीजी में ही ख्वाजा ने आस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट खेलने का सपना पाला था और उनका यह सपना रविवार को पूरा हो रहा है। इस दिन वह आस्ट्रेलिया के पहले मुसलमान टेस्ट क्रिकेटर के तौर पर अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे।

ख्वाजा आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल सबसे शिक्षित और तकनीकी रूप से दक्ष खिलाड़ियों में से एक हैं। ख्वाजा ने हाल ही में बतौर पायलट अपना प्रशिक्षण पूरा किया है लेकिन अब उनके सामने आसमान में उड़ने की नहीं बल्कि संकट में डूबी आस्ट्रेलियाई टीम की नैया पार लगाने की चुनौती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, December 30, 2010, 19:00 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+