चयनकर्ताओं के कप्तानी के लिए क्लार्क को चुने जाने की उम्मीद है लेकिन क्रिकेट आस्ट्रेलिया के निदेशकों द्वारा नियुक्ति की पुष्टि के बाद ही इस बात की औपचारिक घोषणा होगी।
पोंटिंग को मेलबर्न टेस्ट के दौरान चोटिल हुई उनकी उंगली का तुरंत इलाज कराने की सलाह दी गई है जबकि आस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने सिडनी टेस्ट के लिए कप्तान व टीम की घोषणा में पांच घंटे का विलम्ब किया है। अब कप्तान और टीम की घोषणा गुरुवार शाम 5.30 बजे होगी।
पोंटिंग की जगह बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को दी जाएगी जो आस्ट्रेलिया के पहले मुस्लिम टेस्ट क्रिकेटर होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।