भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक टीम के चिकित्सकों ने सहवाग को एहतियात के तौर पर एकदिवसीय श्रृंखला से दूर रहने की सलाह दी है।
चिकित्सकों को इस बात का डर है कि सहवाग के कंधे की पुरानी चोट फिर से गंभीर रूप ले सकती है। इसे देखते हुए रोहित को सहवाग के स्थानापन्न के तौर पर दक्षिण अफ्रीका भेजा जा रहा है।
बीसीसीआई सचिव एन. श्रीनिवासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक चयनकर्ताओं ने सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को टीम के 17वें सदस्य के तौर पर दक्षिण अफ्रीका में बने रहने को कहा है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फिलहाल तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेली जा रही है। इस श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। तीसरा मुकाबला दो जनवरी से केपटाऊन में खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।