एआईएफएफ एकादश की यह दूसरी जीत है। इस जीत ने एकादश को सात अंकों के साथ तालिका में 10वें स्थान पर पहुंचा दिया है। इस मैच से पहले वह 12वें स्थान पर थी।
दूसरी ओर, एचएएल को इस हार से दो स्थान का नुकसान हुआ है। एचएएल की टीम सात अंकों के साथ नौवें स्थान पर खिसक गई है। एचएएल की टीम बेहतर गोल औसत के आधार पर एआईएफएफ से बेहतर स्थिति में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।