पोटिंग की जगह लेने का इरादा नहीं : ख्वाजा
ख्वाजा ने कहा कि पोंटिंग के चोटिल होने के बाद उन्हें टेस्ट कैप पहनने का मौका मिला है और अपने ऊपर किए गए भरोसे को सही साबित करना चाहते हैं।
बकौल ख्वाजा, "पोंटिंग महान खिलाड़ी हैं। मैं उनकी जगह लेने के बारे में सोच भी नहीं सकता। मैं भाग्यशाली हूं कि उनके चोटिल होने के बाद मुझे मौका मिला है। मैं तो बस इस मौके का फायदा उठाकर अपने चयन को सही साहित करना चाहता हूं।"
"मेरा सबसे पहला लक्ष्य टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हुए उसे इस श्रृंखला में बराबरी पर लाना है। साथ ही साथ मैं अपने खेल का लुत्फ उठाना चाहता हूं। मैं ऐसे किसी व्यक्ति की बराबरी करने या फिर उसकी जगह लेने के बारे में सोच भी नहीं सकता जिसके खाते में 12,000 रन दर्ज हों।"
इससे पहले, गुरुवार को पोंटिंग ने ख्वाजा की प्रतिभा पर विश्वास जताया था। पोंटिंग ने कहा कि उस्मान में अच्छी पारियां खेलने की क्षमता है और वह इसे कई बार साबित भी कर चुके हैं।
पोंटिग ने कहा, "मैंने महसूस किया है कि उस्मान में कुछ असमान्य करने की क्षमता है। उनके बारे में मेरी यह राय है। उनका प्रथम श्रेणी रिकार्ड बेहतरीन है। वह तकनीकी रूप से दक्ष खिलाड़ी हैं। तीसरे क्रम पर खेलने के लिए यह गुण होना बेहद जरूरी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications