मूर्स की बर्खास्तगी बनी एशेज में जीत का कारण : पीटरसन (लीड-1)
पीटरसन और मूर्स को इस वर्ष जनवरी में कप्तान और कोच पद से बर्खास्त कर दिया गया था। पीटरसन और मूर्स के व्यक्तिगत रिश्ते बेहद खराब हो गए थे और इस कारण टीम का प्रदर्शन प्रभावित हो रहा था।
इसके बाद एंड्रयू स्ट्रॉस को कप्तानी सौंपी गई थी जबकि मूर्स के सहायक रहे एंडी फ्लावर को कोच पद दिया गया था। स्ट्रॉस और फ्लावर की सूझबूझ की बदौलत ही इंग्लिश टीम 2-1 की बढ़त के साथ एशेज बचाने में सफल रही।
पीटरसन ने समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' से बातचीत के दौरान कहा, "मैंने यह बात कभी नहीं कही लेकिन यह सच है कि मैंने टीम के हित में कप्तानी छोड़ी थी। मैंने जो किया उसका फल अब मिल रहा है क्योंकि मूर्स की देखरेख में हम कभी एशेज बचा नहीं सकते थे।"
पीटरसन ने उस समय को याद करते हुए कहा कि मुझे अभी भी वह वाकया याद है जब स्ट्रॉस ने उनके पास कप्तानी के मुद्दे पर उनकी राय जाननी चाही थी।
पीटरसन ने कहा, "मैंने उस समय स्ट्रॉस से यही कहा था कि तुम कप्तानी का पद खुशी-खुशी स्वीकार करो और मैं तुम्हें एक टीम के सदस्य के रूप में जरूरत पड़ने पर हाजिर रहूंगा और आज मैंने उसे सही साबित किया है। ईसीबी के द्वारा यह अच्छा निर्णय था।"
एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 227 रनों की शानदार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले पीटरसन मानते हैं कि बीते 18 महीनों में स्ट्रास और फ्लावर ने टीम को एक दिशा दी है और इसी का नतीजा है कि आज की तारीख में इंग्लिश टीम लगातार तरक्की कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications