साकेर इस समय इंग्लैंड क्रिकेट टीम में बतौर गेंदबाजी कोच कार्यरत हैं। कूली को ब्रिस्बेन स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख कोच पद पर नियुक्त किया जा रहा है।
ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि कूली के जाने के बाद रिक्त स्थान को साकेर के रूप में भरा जा सकता है।
एशेज श्रृंखला के अंतर्गत आस्ट्रेलियाई गेंदबाज अपनी लय को पाने के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं। इसके अलावा उन्हें आशा के अनुरूप विकेट भी हासिल नहीं हुए हैं।
इंग्लैंड के कोच एंडी फ्लावर ने हालांकि इस खबर को सिरे से नकार दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।